फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajnath Singh said that BJP does politics to build country and not government.

राजनाथ सिंह बोले: 'कांग्रेस-सपा और बसपा का नारा- चुनाव खत्म तो वादा खत्म, लेकिन भाजपा जो कहती है वो करती है'

Tue, 23 Apr 2024 04:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बने या ना बने भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब नोएडा को पर्यटन और कानून के लिए जाना जाता है। जबकि पहले यहां अपराधियों का खौफ और उनका ही बोलबाला होता था।

विज्ञापन
Rajnath Singh said that BJP does politics to build country and not  government.
गौतमबुद्ध नगर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा दूसरी सरकारों के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि बिजनेस सेंटर के रूप में उभरा है। पहले यहां अपराधियों का खौफ और उनका ही बोलबाला होता था। लोग एवं उद्योग यहां से पलायन कर रहे थे, लेकिन यह अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। अब नोएडा को पर्यटन और कानून के लिए जाना जाता है। सीएम योगी के नेतृत्व में भारत समेत दुनिया के लिए निवेश का केंद्र बन रहा है। जेवर एयरपोर्ट का सबसे पहले हमने प्रस्ताव रखा था, लेकिन दूसरी सरकारों ने इसे पास नहीं किया और ठंडे बस्ते में डाल दिया। ये बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी के बिसाहडा में आयोजित जनसभा में कहीं।

विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की डबल इंजन सरकार में उनके संकल्प से ही जेवर में एयरपोर्ट जमीन पर उतर पाया है। आज विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। हिंदुस्तान में पहले उत्तर प्रदेश की गरीब राज्यों में गिनती होती थी, लेकिन मोदी और योगी ने कुछ ही वर्षों में यूपी को गरीब राज्यों की श्रेणी से बाहर कर एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा किया है। अब भारत में यूपी आर्थिक राजधानी के रूप में अर्थव्यवस्था का पांचवां केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा की हालत खराब है, उनके द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उनका नारा था चुनाव खत्म तो वादा भी खत्म, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करती। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर से लेकर धारा 370 का जिक्र कर विपक्ष को घेरा
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हमने कहा था कि जिस दिन भाजपा बहुमत में आएगी उसी दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटेगी। इसके अलावा अयोध्या की धरती पर राम मंदिर बनाया जाएगा, लेकिन कांग्रेस-सपा-बसपा रामलला के मंदिर पर तंज कसते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, मगर 22 जनवरी को भाजपा ने रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा करके अयोध्या नगरी में भगवान राम को कुटिया से निकालकर राजमहल में ले आई। अब रामराज साबित हो रहा है उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम राम मर्यादा का पालन करने वाले थे। 

विज्ञापन

तीन तलाक का भी किया जिक्र
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने तीन तलाक व्यवस्था खत्म करते हुए मां, बहन-बेटियों को भी इससे निजात दिलाई है। हम हिंदुस्तानी मानते हैं कि किसी भी धर्म, किसी भी जाति की महिला बहन, मां-बेटी हो लेकिन हम सभी को एक समान मानते हैं। सरकार बने या ना बने भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है।

रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाया, डॉ. महेश शर्मा के लिए मांगे वोट
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय था जब भारत फाइटर जेट, मिसाइल और गोली आदि के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। अभी तक 31000 करोड़ रुपये के लड़ाकू विमान, गोली, आदि रक्षा उपकरण एक्सपोर्ट कर चुका है। अब भारत का मस्तक ऊंचा हो रहा है, इससे भारत दुनिया का ताकतवर देश बन रहा है। एक लाख करोड़ से भी अधिक के प्रोजेक्ट भारत शुरू कर चुका है। आज कोई देश भारत को यदि आंख दिखाता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में हैं। लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस को यह सब दिखाई नहीं देता है। उन्होंने जनसभा में क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील की कि वह अब डॉक्टर महेश शर्मा के लिए वोट मांगने के लिए आए हैं, लेकिन चुनाव के बाद एक बार फिर उन्हें बुलाकर यहां एक जनसभा आयोजित करनी चाहिए, जिसमें वह अपना सम्मान कराने नहीं बल्कि शीश झुकाने कर आभार व्यक्त करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दो-तीन लाख नहीं बल्कि पांच लाख वोटों से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को जीत कर भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed