फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajlakshmi reached Delhi from Chennai on Bullet to make Modi PM again

मोदी को फिर पीएम बनाने चेन्नई से दिल्ली बुलेट पर पहुंचीं राजलक्ष्मी, इंडिया गेट पर हुआ स्वागत

Sun, 17 Mar 2019 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rajlakshmi reached Delhi from Chennai on Bullet to make Modi PM again
राजलक्ष्मी मांडा का स्वागत करते बीजेपी नेता मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए चेन्नई से बुलेट मोटर साइकिल पर निकली राजलक्ष्मी मांदा 15 हजार किमी का सफर तय करके रविवार को दिल्ली पहुंचीं। उनके इस जज्बे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फूलमाला से स्वागत किया और इंडिया गेट पर उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर झा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराह समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मनोज तिवारी ने कहा राजलक्ष्मी की यह बुलेट यात्रा दर्शाती है कि युवाओं, महिलाओं और देश के जन-जन में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कितना उत्साह है। देश के लोगों में जो उत्साह दिख रहा है, यही देश का सबसे बड़ा प्रैक्टिकल सर्वे है। देश एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को अपना चौकीदार बनाने के लिए निकल पड़ा है। उन्होंने कहा राजलक्ष्मी द्वारा अपनी यात्रा में लिया गया सर्वे सैंपल देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय सैंपल है। 15 हजार किमी की यात्रा में तीन से चार लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, वे मोदी को फिर से देश की बागडोर सौंपने को तैयार हैं।
विज्ञापन


राजलक्ष्मी मांदा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जैसा युग पुरुष सदियों में एक बार आता है और वह उन्हें फिर से देश के प्रधानमंत्री के रूप देखना चाहती हैं, इसलिए वह अपनी 62 दिनों की यात्रा में 10 राज्यों के 172 जिलों के लोगों से हस्ताक्षर कराते हुए दिल्ली पहुंचीं हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उनकी टीम में 25 लोग और भी शामिल थे, जिन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग दिया। राजलक्ष्मी का नाम कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खींचने का कारनामा करने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed