फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajdhani school seal opened public protest

शिव विहार में राजधानी स्कूल की सील खुली, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2020 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani school seal opened public protest
राजधानी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

शिव विहार तिराहे के पास स्थित राजधानी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सील पुलिस ने बुधवार को खोल दी। सील खुलने से नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे दोबारा सील करने की मांग की। शुक्रवार से स्कूल में छठी से लेकर 11वीं कक्षा तक के बच्चों की परीक्षाएं होनी हैं।

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिले में हिंसा के दौैरान दंगाइयों ने इसी स्कूल का सहारा लिया था। यहां से उन्होंने पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। हिंसा के बाद जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल की छत से बड़ी गुलेल के साथ-साथ ज्वलनशील पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया था। 
विज्ञापन


हिंसा में शिव विहार तिराहे के पास राहुल सोलंकी नाम के युवक की मौत हो गई थी। राहुल के परिजनों ने 6 मार्च को प्रदर्शन कर स्कूल को सील करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया था। इसके बाद 8 मार्च को स्कूल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता कर यहां पढ़ रहे करीब 1400 बच्चों के भविष्य की दुहाई देते हुए शिक्षा निदेशालय व पुलिस से सील खोलने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सील खुलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि हिंसा में इस स्कूल की अहम भूमिका है। ऐसे में इसे दोबारा सील होना चाहिए। लोगों का कहना है कि जब तक इस स्कूल पर दोबारा सील नहीं लग जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed