फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raja naahar singh city will connect to delhi in june 2017

जून 2017 तक मेट्रो के जरिए दिल्ली से जुड़ जाएगा राजा नाहर सिंह का शहर

Thu, 28 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
raja naahar singh city will connect to delhi in june 2017
गुड़गांव मेट्रो विस्तार - फोटो : अमर उजाला

राजा नाहर सिंह का शहर 11 माह बाद राष्ट्रीय राजधानी से आधुनिकतम यातायात माध्यम यानि मेट्रो से जुड़ जाएगा। एस्कॉट्र्स मुजेसर से बल्लभगढ़ तक 2.34 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर बुधवार को दो यू गर्डर रख इस रूट के एलिवेटेड ट्रैक को बिछाने का काम शुरू किया गया। डीएमआरसी ने जून 2016 में बल्लभगढ़ के लोगों को कोरियाई गुडिय़ा का सस्ता और आरामदेह सफर उपलब्ध कराने के लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ को वायलट लाइन के नक्शे पर लाने में जुटी डीएमआरसी ने बुधवार को एस्कॉट्र्स मुजेसर स्टेशन से पी-10 लॉट के पिलर नंबर 27-28 के बीच 27 मीटर लंबे दो यू गर्डर रखे।
विज्ञापन


करीब 160 टन वजन के इन यू गर्डर को उठाकर रखने के लिए डीएमआरसी की 400 टन क्षमता की क्रेन का इस्तेमाल किया गया। डीएमआरसी की ओर से ट्रैक निर्माण कार्य करा रही लार्सन एंड टूब्रो कंपनी एक सप्ताह में 17 और यू गर्डर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सेक्टर 12 स्थित कास्टिंग यार्ड में तैयार किए गए इन गर्डर को लगाने में करीब चार घंटे का समय लगा। इस दौरान बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले सर्विस रोड का यातायात रोक दिया गया। यू गर्डर रखने का कार्य डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीके भौसले, सहायक इंजीनियर सुधीर कुमार, सुनील राठौर की देखरेख में चल रहा है।

11 मीटर ऊंचाई पर होगी यात्रा 
एस्कॉर्ट्स से बल्लभगढ़ स्टेशन के बीच मेट्रो जमीन से 11 मीटर ऊंचाई पर बिछाए जा रहे ट्रैक पर दौड़ेगी। 3.4 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक में 110 पिलर होंगे। इस रूट पर 78 पिलर बनकर तैयार भी हो चुके हैं। इनमें से 17 पिलर पर पियर कैप भी लगाए जा चुके हैं। पियर कैप पर ही यू गर्डर टिकाया जाता है। डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक 27 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े एक यू गर्डर का वजन 160 टन से अधिक होता है। ट्रैक पर कुल 218 यू गर्डर बिछाए जाने हैं।


जमीन नहीं मिलने से धीमा हुआ काम 
डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक बल्लभगढ़ स्टेशन से पेट्रोल पंप तक की जमीन का विवाद चल रहा है। स्टेशन से आगे की यह जमीन ट्रेन के क्रॉस ओवर ट्रैक (अंतिम स्टेशन से ट्रेन वापस जाने के लिए दूसरे ट्रैक पर जाने के लिए बनने वाला ट्रैक) के लिए जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन इस जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रयासरत है, दो सप्ताह में यह जमीन भी मिल जाएगी। हुडा प्रशासक प्रियंका सोनी ने बुधवार को मेट्रो प्रोजेक्ट और साइट का दौरा किया।


तैयार हो रहे दोनों स्टेशन 
डीएमआरसी के मुताबिक बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की पहली दो मंजिल बन कर तैयार हो चुकी हैं। सिविल कार्य पूर्ण होने के  साथ ही इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल काम शुरू किए जाएंगे। गुडईयर मेट्रो स्टेशन का सिविल कार्य भी 50 फीसदी पूरा हो चुका है।


बंद की गई सर्विस लेन
ट्रैक पर यू गर्डर रखने के की वजह से डीएमआरसी ने हाईवे की सर्विस रोड को बुधवार सुबह से ही बंद कर दिया। जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, सर्विस रोड बंद रहेगी। डीएमआरसी की सुरक्षा टीम के सदस्य लोगों को एहतियात के साथ चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना घटित न हो।


यह है एस्कॉट्र्स मुजेसर- बल्लभगढ़ प्रोजेक्ट
लंबाई    :     3.4 किलोमीटर 
स्टेशनों की संख्या :     02 
पहला स्टेशन      :    गुडईयर 
दूसरा स्टेशन         -बल्लभगढ़ 
लंबाई  3.4 किलोमीटर
यू गर्डर -218
पिलर -110
पियर कैप बिछाए गए -17


डीएमआरसी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि कुशलता के साथ दो यू गर्डर रखे गए। प्रोजेक्ट पर यू गर्डर एलाइनमेंट का काम करते हैं। हमारा लक्ष्य है कि जून 2017 से पहले ही काम पूरा कर लें। दिल्ली अब धीरे-धीरे बल्लभगढ़ के निकट आ रही है।-पीके भोंसले, प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed