Delhi: 'मैं ED से डरकर नहीं आया हूं, दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं', AAP छोड़ने के बाद बोले राजकुमार आनंद
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से अपने इस्तीफे पर कहा कि मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैं ईडी से डरकर नहीं आया हूं। ये झूठ की राजनीति पर अगर मैं भरोसा करता रहता तो आज भी मैं वहां रहता जहां पर मैं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से अपने इस्तीफे पर कहा कि मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैं ईडी से डरकर नहीं आया हूं। ईडी का जो छापा मेरे यहां पड़ा था वो मेरे आवास पर केवल शराब घोटाले की मनी ट्रेल को ढूंढने के लिए पड़ा था। ईडी ने अपने बयान में कह दिया था कि इस मामले में एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि ये झूठ की राजनीति पर अगर मैं भरोसा करता रहता तो आज भी मैं वहां रहता जहां पर मैं था। कल सौरभ भारद्वाज ने कहा, दलित, बेचारा, कमजोर... क्या सभी दलित कमजोर और बेचारे हैं?... मैं दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।
उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, "सबको पता है कि राज कुमार आनंद ने क्यों इस्तीफा दिया। नवंबर में उनके घर पर 23 घंटे की रेड होती है। राज कुमार आनंद के साथ हमारी सहानुभूति है। वे बहुत दबाव में गए हैं। उन पर ईडी का दबाव था।#WATCH दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से अपने इस्तीफे पर कहा, "...मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैं ED से डरकर नहीं आया हूं... ED का जो छापा मेरे यहां पड़ा था वो मेरे आवास पर केवल शराब घोटाले की मनी ट्रेल को ढूंढने के लिए पड़ा था... ED ने अपने बयान… https://t.co/JrAd00iaxj pic.twitter.com/5VxIfdWxSm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024
ईडी से डर गए राजकुमार आनंद- सौरभ भारद्वाज#WATCH दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफे पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "सबको पता है कि राज कुमार आनंद ने क्यों इस्तीफा दिया। नवंबर में उनके घर पर 23 घंटे की रेड होती है... राज कुमार आनंद के साथ हमारी सहानुभूति है। वे बहुत दबाव में गए… pic.twitter.com/QG9z7z5BAq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024
राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हर कोई जानता है कि उनके आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। वह दबाव में थे और डर गए थे। हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है। एक स्क्रिप्ट दी गई और उनके पास इसे पढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था...हमने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से एक दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कारण पार्टी को तोड़ना और दिल्ली और पंजाब सरकार को भंग करना था।'