फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raise dispute, crushed two people by stone

विवाद बढ़ा तो पत्थर से कुचल कर की दो लोगों की हत्या

Mon, 30 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raise dispute, crushed two people by stone

आपसी विवाद के बाद कुछ युवकों ने बाबा रामदास और उनके लिए खाना लेकर आए विनोद नाम के युवक की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ईश्वर नाम के युवक को भी हमलावरों ने ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया, लेकिन वह बचकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मुजेसर गांव स्थित बाबा हृदयराम मंदिर परिसर में संन्यासी बाबा रामदास और शिष्य पलटूदास कुटिया बना कर रहते थे। गांव के कुछ परिवार बारी-बारी से बाबा को भोजन पहुंचाया करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के विनोद अपने रिश्ते के भाई ईश्वर के साथ बाबा को खाना देने गया था।
विज्ञापन


ईश्वर ने बताया कि खाना देने के बाद बाबा से उनकी बातचीत होने लगी तो दोनों वहीं बैठ गए। इस दौरान तीन नकाबपोश युवक मंदिर परिसर की दीवार फांद कर अंदर आ गए। विनोद ने उन्हें देख लिया तो ललकार कर एक को पकड़ लिया। ईश्वर ने बताया कि तीनों के नकाब हटाए गए तो वह पड़ोस की ही ऑटोपिन झुग्गी के रहने वाले राधे उर्फ संजू, छोटेलाल और अनिल निकले। ईश्वर का कहना है कि तीनों ही चोरी, छिनैती का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मंदिर में भी दो-तीन बार चोरी कर चुके हैं। तीनों पर मंदिर में चोरी करने के लिए नकाब पहन कर घुसने का आरोप लगाते हुए विनोद ने संजू को दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। ईश्वर ने बताया कि इसके बाद सब लोग बैठकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे और वह घर वापस लौट गया।

वह कुछ दूर पहुंचा होगा कि विनोद के चीखने की आवाज सुनकर वापस लौटा। मंदिर पहुंचने पर देखा कि संजू हाथ में पत्थर उठाए हुए है और बाबा रामदास के सिर पर मार रहा है, जबकि विनोद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। हमलावरों ने ईश्वर को भी पकड़ लिया।

ईश्वर का कहना है कि उसके सिर पर भी पत्थर से हमला किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच कर भागने में कामयाब रहा। हमलावर भी फरार हो गए। गांव जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने बाबा और विनोद को उठा कर बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


मृतक विनोद के भाई विकास उर्फ विक्की ने मुजेसर थाने में राधे उर्फ संजू, छोटेलाल और अनिल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed