{"_id":"5b40c8634f1c1bb9248b51e1","slug":"rains-thunderstorm-alert-by-weather-department-in-delhi-ncr-with-13-other-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 3 दिनों में दिल्ली सहित 13 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, एनडीआरएफ की टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 3 दिनों में दिल्ली सहित 13 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, एनडीआरएफ की टीम तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jul 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनके अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर सहित 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के अनुसार इन राज्यों में बारिश के दौरान बाढ़ आने की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों को तैनात किया गया है। ये टीम बाढ़ के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इनमें से सबे अधिक असम में 12 टीमें, बिहार में 7, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 4-4 तथा अरुणाचल प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में 3-3 टीमें भेजी गई हैं। दिल्ली और पंजाब में 2-2 एवं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में 1-1 टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिल्ली में अगले 3 दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही 9 और 10 जुलाई को जमकर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 11 जुलाई को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तूफान और तेज बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इस बीच 11 जुलाई तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जबकि शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि 8 जुलाई को यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।