फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert Rain in Delhi Noida Ghaziabad Aaj Ka Mausam

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसे बदरा, राजधानी में बारिश का रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sun, 05 Jul 2026 11:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 05 Jul 2026 11:59 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Today Rain Alert: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लोगों ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert Rain in Delhi Noida Ghaziabad Aaj Ka Mausam
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

कई इलाकों में लोगों ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे खिल उठे। बाजारों और पार्कों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नोएडा में तेज धूप के बाद बदला मौसम, रातभर बरसात के आसार
रविवार सुबह तेज धूप और उमस के बाद दोपहर तक मौसम ने अचानक करवट ले ली। नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने रात के समय भी लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ समय के लिए हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। धूप से राहत मिलने के बावजूद बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से बेहाल रहे। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 0.01 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूसा में 23.5 मिमी और जनकपुरी में 9.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 5 से 10 जुलाई के बीच दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था।

10 जुलाई तक बारिश के आसार
पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे तथा सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 8 और 9 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह रहेगा और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 10 जुलाई को एक बार फिर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed