फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain increases cold in Delhi, temperature will drop from New Year's Eve

Weather Update: झमाझम बारिश ने दिल्ली में बढ़ाई ठिठुरन, अभी और बरसेंगे बदरा; यहां पढ़ें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 27 Dec 2024 08:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Dec 2024 08:41 AM IST
सार

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Rain increases cold in Delhi, temperature will drop from New Year's Eve
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज लोगों की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कुछ एक इलाके हल्की बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में पड़ रही ठंड के बीच बारिश ने और सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या से पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

वहीं गुरुवार को सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में इस दौरान दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed