फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather Update Light Rainfall in Delhi Noida Ghaziabad Know Weather Report for Holi 2024

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवा; जानें होली पर कैसे रहेगा मौसम

Sun, 24 Mar 2024 04:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

Rain in Delhi NCR : मौसम विभाग ने कहा कि बादल पश्चिम से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं और दिल्ली से होते हुए नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद की ओर बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update Light Rainfall in Delhi Noida Ghaziabad Know Weather Report for Holi 2024
होली के दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई साथ ही तेज हवा भी चल रही। अचानक आए इस बादल से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि बादल पश्चिम से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं और दिल्ली से होते हुए नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं सोमवार को होली के दिन बादल छाए रह सकते हैं। शाम-रात में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 

विज्ञापन

होली के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे दिन का तापमान स्थिर रहेगा। जबकि रात के तापमान में बढ़त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को दिन का पारा 34 डिग्री को पार कर गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आने वाले दिनों में पारा 36 डिग्री को पार करने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed