फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain changes weather in Delhi, cold increases

Weather: सर्दी में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने थाम दी पारे की रफ्तार, 11 डिग्री लुढ़कते ही दिल्ली में बढ़ी ठंड

Sat, 24 Jan 2026 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 03:37 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Rain changes weather in Delhi, cold increases
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की आहट के बीच सर्दी के पक्ष में खड़ी हुई बारिश ने राजधानी में तापमान की रफ्तार थाम दी है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से शुरु हुआ बारिश का दौर शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। इस तरह से इस सीजन की दूसरी बारिश हुई इससे पहले नौ जनवरी को मामूली बारिश दर्ज की गई थी। लगातार हुई बारिश के कारण शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 0013.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज में 17.4 मिमी व पालम में 14 मिमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात से चली तेज हवाओं का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। आसमान में काली घटा का आलम यह था कि सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया। ऐसा ही नजारा शाम चार बजे के बाद भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अभी 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर दो अंकों की बजाए एक अंक में दर्ज होगा। 24 से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 25 व 26 को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके बाद 27 जनवरी को एक बार फिर से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। 

 एक दिन पहले जनवरी का सबसे गर्म दिन था
बृहस्पतिवार को छ: साल बाद जनवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। जब अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पहले 2019 में 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 28.7 दर्ज किया गया था। जबकि वर्ष 2025 में 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था। जनवरी के सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड 29 जनवरी 1991 का है, जब तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया था। 

12 जनवरी के बाद से ऐसे बढ़ा तापमान
तिथि       अधिकतम  न्यूनतम 
12 जनवरी    20.0    3.2
13 जनवरी    21.6    3.0
14 जनवरी    20.0    3.8
15 जनवरी    19.5    2.9
16 जनवरी    22.5    4.3
17 जनवरी    24.6    4.4
19 जनवरी    26.7    7.7
20 जनवरी    25.7    7.2
21 जनवरी    24.2    7.7
22 जनवरी    27.1    6.3

राजधानी में 40 अंक गिरकर  282 दर्ज हुआ एक्यूआई 
राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 दर्ज किया गया जो यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 40 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 270, ग्रेटर नोएडा में 249 और गुरुग्राम में 227 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 216 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। 


दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 10.65 फीसदी रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 850 मीटर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed