फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain and flood in the mountains; many died in Himachal-Jammu Kashmir; alert issued in Gujarat and Kerala

Weather: पहाड़ों पर बारिश-बाढ़ से हाहाकार; हिमाचल-जम्मू कश्मीर में कई की मौत; गुजरात और केरल में अलर्ट जारी

Fri, 27 Jun 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 06:16 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अभी भी मानसून का इंतजार जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात, केरल महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
rain and flood in the mountains; many died in Himachal-Jammu Kashmir; alert issued in Gujarat and Kerala
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अभी भी मानसून का इंतजार जारी है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के खनियारा और कुल्लू के सैंज में पांच जगह बादल फटने के एक दिन बाद राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। इस दौरान खनियारा में मनूणी खड्ड से दो और शव बरामद किए गए, जबकि लापता चार लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। उधर, जम्मू-कश्मीर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गए और बारिश के साथ मलबा आने से हिमकोटी के रास्ते वैष्णो देवी यात्रा बाधित हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने गुजरात, केरल महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


हिमाचल में बाढ़ में फंसे 500 सैलानी और 81 ट्रैकरों को बचाया, 4 की मौत
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के खनियारा और कुल्लू के सैंज में पांच जगह बादल फटने के एक दिन बाद राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। इस दौरान खनियारा में मनूणी खड्ड से दो और शव बरामद किए गए, जबकि लापता चार लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, सैंज में फंसे 500 सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि कुल्लू के ही बकरथाच और हामटा-छतडू ट्रैक से 81 ट्रैकर को बचाया गया है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के एक दिन बाद दो और शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मरने वालों में एक चंबा, एक जम्मू-कश्मीर और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। अभी तक लापता कामगारों में तीन नूरपुर और एक चंबा के सलूणी के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुल्लू जिले में सैंज के जीवानाला में बादल फटने लापता नंद लाल (72) उनकी बेटी मूर्ति देवी (15) और नंद लाल की बहन (67) यान दासी का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। खनियारा के मनूणी खड्ड स्थित एक निजी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे नौ लोग लापता हुए थे। इनमें दो लोगों के शव बुधवार को ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि दो बृहस्पतिवार को बरामद किए गए। मृतकों की पहचान चैन सिंह (20) तहसील भाल्ला जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर, आदित्य ठाकुर (35), जिला चंबा हिमाचल और प्रदीप वर्मा (35) निवासी सोहनपुर देवरिया उत्तर प्रदेश और चंदन निवासी सोहनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

अरुणाचल : भूस्खलन में एक की मौत, मरने वालों की संख्या 14 हुई
अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि संचुग गांव में हुए इस हादसे में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में मानसून से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

जम्मू के राजोरी में पशु चराने गए भाई-बहन की गई जान
राजोरी के कालाकोट के सियाल सुई मुह क्षेत्र में पशु चराने गए भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं, डोडा में लोपा नदी में बहे दुनाडी गांव निवासी बशारत हुसैन का शव बृहस्पतिवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने बरामद किया। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा लगातार ठप चल रही है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मूलसलाधार बारिश से कटड़ा समेत भवन मार्ग पर मलबा गिरने से हिमकोटी मार्ग तीसरे दिन सुबह भी बंद कर दिया गया। इस दौरान बैटरी कार सेवा भी बाधित रही। श्रद्धालुओं ने प्राचीन मार्ग से दर्शन किए।

  • गुजरात के 10 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात...गुजरात के नर्मदा, सूरत व तापी समेत कम से कम 10 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नर्मदा में बृहस्पतिवार सुबह तक 5.98 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, सूरत और तापी में 5.83 इंच बारिश के कारण कई इलाकों बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। वडोदरा, नवसारी, महिसागर जिलों में भी कई जगहों पर चार से पांच इंच तक बारिश दर्ज की गई। उधर, अहमदाबाद में भी स्थिति अभी विकराल बनी हुई है। 
  • केरल : तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी...केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश के जोर पकड़ने से एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए। तेज हवाओं के कारण राजधानी तिरुवनंतपुरम व कुछ अन्य स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए। आईएमडी ने तीन जिलों एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के सात अन्य जिलों के लिए शुक्रवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। वायनाड जिले के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चूरलमाला नदी उफान पर है, और बेली ब्रिज के पास नदी के किनारों को क्षति पहुंची है।
  • महाराष्ट्र : वर्धा में श्मशान घाट में पानी भरने से फंसे लोग...महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भारी बारिश के बाद श्मशान घाट में फंसे एक छात्र समेत तीन लोगों को आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। जिले के देवली तालुका स्थित डिगदोह गांव में सुबह से ही भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई।

दिल्ली में आज खत्म हो सकता है बारिश का इंतजार
गर्मी से परेशान दिल्लीवालों को शुक्रवार शाम को कुछ राहत मिल सकती है। उम्मीद है कि कल शाम-रात को हल्की होगी। हालांकि दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस होगी। केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्र के मुताबिक, पूरे सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। दो जुलाई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान दक्षिण पूर्व व दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवाएं चल सकती हैं। 



आज यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते दो दिनों से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों के 14 जिलों में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। साथ ही 55 जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, तराई और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed