{"_id":"699c5d947205bf49580f6f26","slug":"railways-provides-rs-1-crore-insurance-benefit-to-the-family-of-the-employee-who-died-in-the-accident-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125258-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेलवे ने हादसे में मृत कर्मचारी के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेलवे ने हादसे में मृत कर्मचारी के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा लाभ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने ड्यूटी के दौरान दिवंगत कर्मचारी के परिवार को बड़ी राहत देते हुए एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ दिलाया है। इसके अलावा कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा पर नियुक्ति दी है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर रोकेश कुमार की 13 दिसंबर को ऑन ड्यूटी दुर्घटना में मौत हो गई थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद रेलवे द्वारा मृतक कर्मचारी के परिवार को रेलवे सैलरी पैकेज स्कीम के अंतर्गत बीमा दावा दिलाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई। योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बीमा कंपनी के माध्यम से मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया। बीमा राशि का चेक मंडल प्रबंधक दिल्ली द्वारा मोनिका को सौंपा गया। इसके साथ ही दिवंगत कर्मचारी की पत्नी मोनिका को अनुकंपा नियुक्ति भी प्रदान की।