फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railtel promote delhi police safe city project 220.55 crores spent for cctv surveillance

Safe City Project: दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट को बढ़ावा देगा रेलटेल, सीसीटीवी निगरानी के लिए खर्च किया जाएगा 220.55 करोड़

Tue, 24 May 2022 12:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 May 2022 12:46 AM IST
सार

सुरक्षित दिल्ली के लिए दिल्ली पुलिस को रेलटेल सहयोग करेगा। दिल्ली में महिला सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के तहत आर्टिफिशियल इंटेलेजेंस का सहारा लिया जा रहा है। इस कड़ी में रेलटेल के सहयोग से तीन फेज में काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
railtel promote delhi police safe city project 220.55 crores spent for cctv surveillance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

दिल्ली पुलिस अब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगी। हाई स्पीड बैंडविड्थ मिलेगा। जिससे  दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली में महिला सुरक्षा योजना को बल मिलेगा। इस योजना पर सीसीटीवी निगरानी के लिए 220.55 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


सुरक्षित दिल्ली के लिए दिल्ली पुलिस को रेलटेल सहयोग करेगा। दिल्ली में महिला सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के तहत आर्टिफिशियल इंटेलेजेंस का सहारा लिया जा रहा है। इस कड़ी में रेलटेल के सहयोग से तीन फेज में काम किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के कुल 16 पुलिस जिलों में 182 पुलिस स्टेशन और 3351 जगहों पर मल्टी-प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (एमपीएलएस) और इंटरनेट बैंडविड्थ मिलेगा। इसमें दिल्ली पुलिस मुख्यालय, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन सेंटर, जिला मुख्यालय, डेटा सेंटर, डिजास्टर रिकवर सेंटर, व्यूइंग कंट्रोल सेंटर से कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


रेलटेल के प्रबंध निदेशक अरुणा सिंह ने बताया कि रेलटेल एक प्रमुख सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपलब्ध कराता है। उच्चगति एमपीएलएस और इंटरनेट बैंडविड्थ प्रदान करने में विशेषज्ञता भी है। इससे दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिलेगा। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए करीब 70 जीबीपीएस एमपीएलएस इंटरनेट बैंडविड्थ प्रदान करने के लिए 220.55 करोड़ रुपये का कार्य आदेश मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलटेल ने यह ऑर्डर सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) के माध्यम से हासिल किया है, जिसे दिल्ली पुलिस ने अपने 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के लिए टोटल सर्विस प्रोवाइडर (टीएसपी) के रूप में लगाया है। दिल्ली में महिला सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों के तहत दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के लिए विभिन्न विश्लेषणात्मक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरणों से एक सुरक्षित शहर बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed