फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rail ticket in 5 minute is impossible in faridabad

ये है पांच मिनट में रेल टिकट मिलने का असली सच

Sat, 28 Feb 2015 06:41 PM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Rail ticket in 5 minute is impossible in faridabad

यहां के रेलवे स्टेशनों पर दिनोंदिन यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन सुविधाएं भी उसी अनुपात में कम हो रही है। टिकट लेने के लिए काउंटर तो पर्याप्त हैं, लेकिन टिकट देने वाले कम।

विज्ञापन


यानि मैनपावर की कमी के चलते लोगों को जल्दी टिकट नहीं मिल पाता। कई बार ऐसा होता है कि यात्रियों की ट्रेन टिकट लेने के चक्कर में ही छूट जाती है।

रेलवे ने स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगा रही हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में वह भी खराब हो चली है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रेलमंत्री की घोषणा के अनुरूप यात्रियों को पांच मिनट में टिकट मिलेगा कैसे?
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में दैनिक यात्रियों को पांच मिनट में टिकट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है पर हकीकत में क्या उन्हें यह सुविधा मिल पाएगी, इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि रखरखाव के अभाव में ओल्ड, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशनों पर लगाई गईं एटीवीएम खराब हो चुकी हैं। मजबूरी में यात्रियों को लंबी लाइन में लगना ही होगा।

पांच साल पहले लगाई गई थीं मशीनें
रेलवे ने मेट्रो की तर्ज पर इस सेक्शन के चारों स्टेशनों पर वर्ष 2011 में दो-दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई थीं। इससे यात्री कार्ड के जरिए प्लेटफार्म टिकट, संबंधित स्टेशनों का यात्रा टिकट और सीजनल टिकट को नवीनीकरण कर सकते थे। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ कम होती थी और लोगों को आसानी से टिकट मिल जाता था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही पूरी व्यवस्था ठप हो गई। यानि रखरखाव के अभाव में एटीवीएम खराब हो गए। अब इन मशीनों से यात्रियों को टिकट नहीं मिलता।

बढ़ रहे यात्री, कम हो रहे काउंटर
एक तरफ पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है तो दूसरी ओर मैनपॉवर की कमी के  चलते सुबह-शाम पीक ऑवर्स में भी दो-तीन काउंटर ही चल पाते हैं। ऐसा ओल्ड, बल्लभगढ़ व पलवल में आसानी से  देखा जा सकता है। यही कारण है कि अब टिकट लेने के लिए काउंटरों पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी रहती है। इसके चलते एक यात्री को टिकट लेने में 15 से 20 मिनट तक का समय लग जाता है। टिकट लेने के चक्कर में कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। ये नजारा ओल्ड और बल्लभगढ़ में कभी भी देखा जा सकता है।


इतने यात्री प्रतिदिन करते हैं सफर:(अप-डाउन)
ओल्ड स्टेशन- 22 से 25 हजार
न्यूटाउन स्टेशन- 15 से 18 हजार
बल्लभगढ़ स्टेशन- 20 से 22 हजार
पलवल स्टेशन- 20 से 22 हजार

यह सुविधा यात्रियों को तीन महीने बाद मिलने की उम्मीद है। क्योंकि रेलवे बोर्ड की ओर से हाई टेक्नोलॉजी की एटीवीएम मंगाई जा रही हैं। अभी तक जो मशीनें लगी हैं उन्हें जल्द ही वापस मंगा लिया जाएगा। उनमें कई कमियां हैं जिसके चलते जल्दी खराब हो गईं। निश्चित रूप से यात्रियों को पांच मिनट में टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
-बीएन सिंह, सीनियर डिवीजन कमर्शियल मैनेजर, दिल्ली डिवीजन उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed