{"_id":"cb18fad9aa49b633d38527b57582b829","slug":"raid-on-rape-accused-deputy-mayor-s-farm-house-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार आरोपी डिप्टी मेयर के फॉर्म हाउस पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार आरोपी डिप्टी मेयर के फॉर्म हाउस पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 Nov 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद आरोपी के तलाश में महरौली के एक फार्म हाउस में छापेमारी की है।
विज्ञापन
कमिश्नरी की पुलिस ने एक माह पहले अशोक विहार क्षेत्र में रहने वाली महिला के बयान पर नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस महानिदेशक वाई पी सिंघल ने शनिवार को उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम ने डिप्टी मेयर की तलाश में महरौली के एक फार्म हाउस में छापेमारी की है। यह फार्म हाउस किसी राजनैतिक दल से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है।
पुलिस को डिप्टी मेयर का मोबाइल बंद मिल रहा है। पुलिस उनसे संपर्क करने वाले कुछ लोगों के मोबाइल पर भी नजर रख रही है। गौरतलब है कि हाल में ही आरोपी ने जिला अदालत में अगिम जमानत की याचिका लगाई थी।
जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। डिपटी मेयर अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।