{"_id":"5edc43488ebc3e908a7188c3","slug":"rahul-was-corona-positive-revealed-from-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के जवान की मौत का मामलाः कोरोना पॉजिटिव थे राहुल, रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के जवान की मौत का मामलाः कोरोना पॉजिटिव थे राहुल, रिपोर्ट से खुलासा
Sun, 07 Jun 2020 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी जिले में तैनात कांस्टेबल राहुल (30) की मौत कोरोना संक्रमण से हुई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब चार हो गया है। राहुल की मौत से पहले एक सिपाही और दो एएसआई की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाले राहुल उपायुक्त कार्यालय में तैनात थे। वह परिवार के साथ मंडोली इलाके में रहते थे। पिछले काफी समय से राहुल फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
गत नवंबर 2019 से वह बीमारी के कारण छुट्टी पर चल रहे थे। उनका 85 फीसदी फेफड़ा काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से उनका दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
अगले ही दिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान ही उनका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल ले लिया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आई तो पता चला कि उन्हें कोरोना संक्रमण भी हो गया था।