फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi traveled in a DTC bus and learned about the problems of workers

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने डीटीसी बस में सफर कर जानीं कर्मियों की समस्याएं, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में राहुल ने कहा कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ डीटीसी कर्मचारियों की दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Rahul Gandhi traveled in a DTC bus and learned about the problems of workers
राहुल गांधी ने डीटीसी बस में सफर कर जानीं कर्मियों की समस्याएं - फोटो : x/RahulGandhi

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली की आप सरकार को घेरा। कहा कि डीटीसी कर्मी भारी मन से पूछ रहे हैं- हम नागरिक पक्के तो नौकरी कच्ची क्यों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग हर दिन लाखों यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाते हैं, उन्हें बदले में केवल अन्याय का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि आप और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। राहुल ने पिछले सप्ताह डीटीसी की बस में सफर कर ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से बातचीत की और उनकी परेशानियां जानीं।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया। एक लंबी पोस्ट में राहुल ने कहा, कुछ दिनों पहले दिल्ली में सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ डीटीसी कर्मचारियों की दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा, न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न ही स्थायी नौकरी। ठेके पर मजदूरी ने बड़ी जिम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है। ड्राइवर-कंडक्टरों को अनिश्चितता के अंधेरे में जीने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात होमगार्ड छह महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं।  कांग्रेस नेता ने आगे कहा, इस उपेक्षा से त्रस्त होकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों की तरह डीटीसी कर्मचारी भी लगातार निजीकरण के डर के साये में जी रहे हैं। 


उन्होंने कहा, ये वह लोग हैं जो भारत को चलाते हैं। प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को सुगम बनाते हैं – मगर समर्पण के बदले उन्हें कुछ मिला है तो सिर्फ अन्याय। मांगें स्पष्ट हैं – समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed