फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raghav Chadha targets PM Modi over Manipur incident

Delhi: मणिपुर की घटना को लेकर सांसद राघव चड्ढा बोले- सदन में पीएम मोदी अपना मुंह खोलें और चुप्पी तोड़ें

Wed, 26 Jul 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और चिंताएं बढ़ रही हैं कि अस्थिरता संभावित रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों में भी फैल सकती है।

विज्ञापन
Raghav Chadha targets PM Modi over Manipur incident
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर मणिपुर की हिंसा और घटना को लेकर सदन में पीएम मोदी के न बोलने को लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि संसद चले लेकिन इंडिया चाहता है इसलिए हम संसद में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने मणिपुर और पूर्वोत्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा संसद के कामकाज में बाधा डाल रही है और जवाबदेही से बच रही है। पीएम मोदी सदन में जवाब देने से बच रहे हैं। जबकि विपक्ष चाहता है कि पीएम मोदी सदन में मणिपुर की घटना को लेकर अपना मुंह खोलें और चुप्पी तोड़े। राघव चड्ढा ने कहा की भाजपा सुचाररू रूप से सदन नहीं चलने दे रही जिसकी वजह से लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और चिंताएं बढ़ रही हैं कि अस्थिरता संभावित रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों में भी फैल सकती है। इसीलिए इंडिया सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed