{"_id":"641d5c90ceed2dc1eb0a5bb6","slug":"raghav-chadha-reply-on-question-og-marriage-with-parineeti-chopra-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुछ तो लोग कहेंगे: राघव चड्ढा से पूछा परिणीति चोपड़ा पर सवाल तो खिली मुस्कान, शादी को लेकर दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ तो लोग कहेंगे: राघव चड्ढा से पूछा परिणीति चोपड़ा पर सवाल तो खिली मुस्कान, शादी को लेकर दिया ये जवाब
Fri, 24 Mar 2023 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:35 PM IST
सार
Raghav Chadha Answer on Marriage: राघव और परिणीति को बीते दिनों साथ में मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर करने जाते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग और शादी की खबरें आम हैं।
विज्ञापन
raghav parineeti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनेताओं और फिल्मी सितारों के डेटिंग की खबरें कोई नई बात नहीं है। लेकिन हर बार जब ऐसा कोई मिलन होता है तो ये न सिर्फ राजनीति और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बनता है बल्कि जनता की भी इसमें खासी दिलचस्पी रहती है। बात जब राजनीति के हैंडसम और एलिजिबल बैचलर और बॉलीवुड की खूबरसूरत हसीना की हो तो हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है।
ऐसे ही एक जोड़े के डेटिंग की खबरें इन दिनों राजनीति और बॉलीवुड के गलियारों में आम है। यह हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा।
विज्ञापन
दोनों को बीते दिनों साथ में मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर करने जाते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग और शादी की खबरें आम हैं। ऐसे में जब इसी को लेकर संसद से बाहर निकलते राघव चड्ढा से सवाल किया गया तो उनके चेहरे का रिएक्शन देखने लायक था।

शर्मा कर बोले राघव- मुझसे परिणिति नहीं राजनीति पर बात करिए
राघव से परिणीति पर जब सवाल किया गया तो उनका चेहरा खिल गया और आंखें शर्मा गईं। मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा ने कहा, मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा क्या आप दोनों शादी करने वाले तो राघव ने फिर वही जवाब दोहराया।
एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बताएंगे।
एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बताएंगे।