{"_id":"6768b1307d5b3099a8055eb9","slug":"race-on-noida-expressway-40-bikes-seized-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा रहे थे रेस, महामाया फ्लाईओवर के पास 40 बाइकें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा रहे थे रेस, महामाया फ्लाईओवर के पास 40 बाइकें जब्त
Mon, 23 Dec 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:09 AM IST
सार
नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बाइकर्स को रोका व 40 स्पोर्ट्स बाइक जब्त कीं। वहीं, जीरो प्वाइंट पर बाइकर्स रोके गए यहां बीटा-2 थाना पुलिस ने बाइक सीज की और 39 का चालान हुआ।
विज्ञापन
थाने में खड़ी जब्त बाइक्स...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छुट्टी वाले दिन सुबह समूह में नोएडा एक्सप्रेस-वे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर मस्ती के लिए जाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने रविवार को सख्ती की। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बाइकर्स को रोका व 40 स्पोर्ट्स बाइक जब्त कीं। वहीं, जीरो प्वाइंट पर बाइकर्स रोके गए यहां बीटा-2 थाना पुलिस ने बाइक सीज की और 39 का चालान हुआ।
विज्ञापन
बाइकर्स में बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी, 2 शिक्षक, 2 छात्र, 6 कारोबारी शामिल थे। यह समूह में तेजी से निकलते हैं और इनका शोर इतना होता है कि दूसरे वाहन चालक डर जाते हैं। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार का कहना है कि लापरवाही व खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 बाइकों एवं इनके चालकों को पकड़कर इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन