फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Quarantine was nearing completion, report came positive in delhi

दिल्लीः पूरा होने वाला था क्वारंटीन, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 20 Apr 2020 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
Quarantine was nearing completion, report came positive in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

द्वारका सेक्टर-16 स्थित क्वारंटीन केंद्र में 13 लोगों का क्वारंटीन समय पूरा होने वाला था, लेकिन आखिरी वक्त में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के कारण अब अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से 12 को मरकज से यहां शिफ्ट किया गया था। इनमें से 11 लोग ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है। 

विज्ञापन


उधर, कुतुब होटल में क्वारंटीन केंद्र बनाया है, जहां दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति को अस्पताल या अन्य संस्थान में शिफ्ट किया जाएगा जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण हैं और सैंपल ले लिए गए हैं, ऐसे व्यक्तियों को सेंटर में केवल 2 दिन के लिए रखा जाएगा। 
विज्ञापन


दो दिन में इनके सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी। यहां 25 बिस्तरों का इंतजाम है।  हाई रिस्क वाले लोगों को यहां लाया जाएगा। एडीएम अरुण गुप्ता ने बताया कि कुतुब होटल क्वारंटीन केंद्र में केवल उन व्यक्तियों को रखा जाएगा, जिनमें वायरस की चपेट में आने की आशंका के लक्षण होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


912 संक्रमितों का इलाज कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 
दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर नौ कोविड स्वास्थ्य केंद्र बनाए हैं, जिनमें कोविड केयर सेंटर चलाए जा रहे हैं। यहां पर 912 कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। तेरापंथ भवन में बनाए गए सेंटर में अभी सिर्फ 3 मरीज हैं। डीडीए फ्लैट्स नरेला में 428, डूसिब फ्लैट्स सुल्तानपुरी में 251, डूसिब फ्लैट्स बक्करवाला में 72, बदरपुर में 24, मंडोली में 58, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 18, जोगा बाई में 44, डूसिब फ्लैट्स द्वारका सेक्टर 16 में 13 और बिड़ला मंदिर धर्मशाला में एक संक्रमित मरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed