{"_id":"5766c1234f1c1bd54511b847","slug":"quad-bike-rider-hit-by-the-death-of-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिंगार में ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार देने से झिमरावट निवासी बाइक पर सवार दो भाइयों की मौत हो गई। दो भाइयों की मौत के बाद गांव झिमरावट में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
दोनों भाई बाइक पर सवार होकर होडल खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। पुन्हाना पुलिस ने मृतकों के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक ट्रैक्टर चालक का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
नगीना खंड के गांव झिमरावट निवासी इसब ने पुन्हाना थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके दो बेटे आबिद व आदिल बाइक पर सवार होकर गांव झिमरावट से होडल बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके पीछे वह स्वयं अपनी बाइक लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव सिंगार के पास पहुंचे तो सामने से ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। घटना होने पर वहां पर लोग एकत्रित हो गए। इस घटना में आबिद और आदिल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में दोनों भाइयों को मांडीखेड़ा स्थित अलआफिया अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन छोटे बेटे आदिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बड़े बेटे आबिद ने अस्पताल में इलाज के दौरान अदम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। इसब के दो ही बेटे थे, जो इस दुर्घटना में मारे गए।
पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।