{"_id":"6516bf5926d1f85ece0cefa7","slug":"python-found-in-truck-cabin-in-greater-noida-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर आई आफत: ग्रेटर नोएडा में ट्रक के केबिन में निकला अजगर, चालक और क्लीनर ने खुद को ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पर आई आफत: ग्रेटर नोएडा में ट्रक के केबिन में निकला अजगर, चालक और क्लीनर ने खुद को ऐसे बचाया
Fri, 29 Sep 2023 05:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा।
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा।
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Sep 2023 05:43 PM IST
सार
ट्रक के केबिन में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक, क्लीनर और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास से गुरुवार रात गुजर रहे एक ट्रक के केबिन में अजगर दिखाई दिया। चालक और क्लीनर ने ट्रक रोक कर शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। हालांकि किसी तरह अजगर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। ट्रक से निकालने के बाद भी उसे पकड़ने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। चौकी इंचार्ज व टीम ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह अजगर को काबू में किया।
विज्ञापन