फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab Governor VP Singh Badnore participate in 28th mavalankar shooting championship

पंजाब के राज्यपाल भी साधेंगे बंदूक से ‘सोने के पदक’ पर निशाना

Mon, 24 Sep 2018 05:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab Governor VP Singh Badnore participate in 28th mavalankar shooting championship
VP Singh Badnore

भारतीय राजनयिकों का शूटिंग (निशानेबाजी) के खेल से पुराना रिश्ता है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ओलंपिक पदक विजेता रह चुके हैं तो एक अन्य केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह और पूर्व सांसद नवीन जिंदल का भी निशानेबाजी प्रेम छिपा हुआ नहीं है। अब इस सूची में एक नया नाम पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का जुड़ेगा। 

विज्ञापन


बदनौर भोपाल में रविवार से शुरू हुई 28वीं जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप की ट्रैप स्पर्द्धा में हाथ आजमाने जा रहे हैं। ये देश की दूसरे नंबर की निशानेबाजी प्रतियोगिता है, जिसके 70 साल से ज्यादा आयु वर्ग में बाडनोर अपनी चुनौती पेश करेंगे। राठौड़ और राव इंदरजीत ने मंत्री पद पर रहते हुए कभी किसी शूटिंग काम्पिटीशन में भागीदारी नहीं की, ऐसे में वीपी सिंह सांविधानिक पद पर रहते हुए निशानेबाजी का पदक जीतने वाले संभवत: पहले व्यक्ति बन सकते हैं। 
विज्ञापन


खेल सकते हैं नेशनल चैंपियनशिप
70 वर्षीय राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के प्रैक्टिस में अच्छे स्कोर को देखते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उन्हें जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में खेलने की अनुमति दी है। अगर राज्यपाल ने चैंपियनशिप में अच्छा स्कोर किया तो वह नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू से ले रहे है एक महीने से ट्रेनिंग

राज्यपाल पिछले एक माह से इस चैंपियनशिप के लिए पटियाला की मोतीबाग शूटिंग रेंज में तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें कोचिंग देने का काम भारतीय जूनियर शॉटगन टीम के कोच विश्वदेव सिंह सिद्धू कर रहे हैं। सिद्धू के मुताबिक, भीलवाड़ा राजघराने से आने वाले राज्यपाल लंबे अरसे से शौकिया शूटिंग कर रहे हैं।

लेकिन इस बार उन्होंने अपने शौक को राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग काम्पिटीशन में आजमाने का फैसला लिया है। सिद्धू बताते हैं कि राज्यपाल की चैंपियनशिप के लिए तैयारियों और प्रैक्टिस में दिखाए प्रदर्शन से वह संतुष्ट है। सिद्धू राज्यपाल के साथ चैंपियनशिप के दौरान मौजूद रहने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed