फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punjab farmers protest delhi chalo kisan march full updates news

किसान आंदोलनः हिंसक झड़प के बाद मिली दिल्ली में प्रवेश और प्रदर्शन की अनुमति, किसानों ने जाने से किया इनकार

Fri, 27 Nov 2020 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Nov 2020 07:40 PM IST
सार

- सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर डटे किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
- किसानों ने किया पथराव, ट्रैक्टर में जंजीर बांधकर हटाए रास्ते में खड़े ट्रक 
- सरकार ने बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड पर दी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति

विज्ञापन
punjab farmers protest delhi chalo kisan march full updates news
किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले किसानों को आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में घुसने और बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी गई। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया। हालांकि किसानों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


 इससे पहले, ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने दिल्ली पुलिस ने हरियाणा सीमा पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया था। सिंघु बॉर्डर पर किसानों को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस पर पथराव किया और बैरीकेड तोड़ दिए। वहीं टीकरी बॉर्डर पर भी पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। किसानों ने वहां अवरोधक के तौर पर खड़े ट्रकों को जंजीरों से ट्रैक्टर से बांधकर हटाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने किसान नेताओं से बात की। इसके बाद, दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल ने बताया, किसान नेताओं से चर्चा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे टीकरी बॉर्डर से किसानों को निरंकारी ग्राउंड ले जाया गया। हालांकि सिंघु बॉर्डर पर किसान देर शाम तक डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं मिली स्टेडियम को जेल बनाने की अनुमति 

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने नौ स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी थी, ताकि किसानों को वहां रखा जा सके। हालांकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने पुलिस को भेजे पत्र में कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक हक है और इसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता। 

छह मेट्रो स्टेशन करने पड़े बंद, कई जगहों पर जाम

किसान मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर छह स्टेशनों को बंद कर दिया। हालांकि शाम को सभी स्टेशन पर सेवा बहाल कर दी गई। डीएमआरसी का कहना है कि शनिवार से सेवा सामान्य हो जाएगी। इससे पहले, ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा, टीकरी बॉर्डर, टीकरी कलां और घेवरा स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं।

इससे पहले मेट्रो ने कहा था कि शुक्रवार को मेट्रो सेवाएं सिर्फ दिल्ली से एनसीआर की ओर उपलब्ध होगी। एनसीआर के स्टेशनों से दिल्ली की ओर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। वहीं प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया। 

यूपी: किसानों ने किया चक्काजाम, शनिवार को दिल्ली आएंगे किसान 

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने यूपी में कई जगहों पर चक्काजाम किया। मुजफ्फरनगर में किसानों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया। बिजनौर, शामली, बागपत, सहारनपुर में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

मुरादाबाद में भी किसानों ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगाया। दिल्ली कूच कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व किसानों को पुलिस ने मेरठ से पहले रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने कहा, रात में किसान मेरठ सिलाया टोल प्लाजा पर ही रुकेंगे। शनिवार सुबह दस बजे किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed