फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab CM Bhagwant Mann will meet Kejriwal in Tihar Jail on April 15

Delhi: 15 अप्रैल को CM भगवंत मान तिहाड़ में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, तैयारियां पूरी; नहीं मिलेगी VIP सुविधा

Fri, 12 Apr 2024 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 12 Apr 2024 05:08 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुलाकात में किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं होगा। जेल मैन्युअल के आधार पर मुलाकात होगी।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann will meet Kejriwal in Tihar Jail on April 15
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल यानी सोमवार को तिहाड़ जेल में आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। जेल अधिकारियों ने बताया कि बैठक दोपहर में मुलाकाती जंगला पर आम आगंतुकों के रूप में होगी, लेकिन इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा है।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच बैठक हुई। इसमें केजरीवाल के साथ मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा हुई। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में एडीजी पंजाब पुलिस एके पांडेय और एक एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ के उप महानिरीक्षक राजीव परिहार के कार्यालय में बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि जेल नियमों के मुताबिक मान और केजरीवाल के बीच बैठक की व्यवस्था करने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें जेल नियमों के सुरक्षा व्यवस्था करने और सारी औपचारिकताएं पूरी करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed