{"_id":"5f7b091e6fa6cd1a6869da7e","slug":"psychiatric-patients-will-get-medical-advice-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरोगियों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सीय सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोरोगियों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सीय सलाह
Mon, 05 Oct 2020 05:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:23 PM IST
सार
- -मेंटल हेल्थ संगठन ने शुरू की वेबसाइट
- -कोरोना महामारी में तनावग्रस्त हो रहे हैं लोग
विज्ञापन
मनोरोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में मनोरोग से ग्रस्त लोगों का उपचार आसान बनाने के लिए मेंटल हेल्थ संगठन की ओर से एक वेबसाइट शुरू की गई है। इससे तनाव को दूर करना आसान हो जाएगा और लोग घर बैठे ही चिकित्सीय सलाह ले सकेंगे। यह जानकारी दिल्ली एम्स के प्रो. नंद कुमार ने दी।
विज्ञापन
एम्स में रविवार को मेंटल हेल्थ समिट का आयोजन शुरू हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो संदेश देते हुए समाज में मानसिक रोगों को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. नंद कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी में लोगों को अवसाद की दिक्कत हो रही है। मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की ओर से वेबसाइट शुरू की गई है, जहां मनोचिकित्सकों, आहार विशेषज्ञ और योग विशेषज्ञों की सलाह निशुल्क मिलेगी। यह सेवा 10 अक्तूबर से शुरू होगी। डॉक्टरों की सलाह के लिए वीडियो कॉल कर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इसमें डॉक्टरों की ओर से परामर्श का पर्चा भी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि दवाएं खरीदने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके चड्ढ़ा का कहना है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों में भी तनाव की समस्या देखने को मिल रही है। ये मरीज मनोचिकित्सक के संपर्क में नहीं होते, इसलिए मानसिक तनाव व अवसाद से बचने के लिए सरकारों को होम आइसोलेशन केयर में योग को भी जोड़ना चाहिए।