फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protesting students at Jamia celebrated the 106th Foundation Day separately from the administration

Delhi NCR News: जामिया के आंदोलनकारी छात्रों ने प्रशासन से अलग मनाया 106वां स्थापना दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
-भूख हड़ताल के बीच गालिब लॉन में जुटे छात्र, छात्रसंघ चुनाव की मांग दोहराई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल के बीच गेट नंबर सात स्थित गालिब लॉन में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारी छात्रों ने जामिया प्रशासन से अलग 106वां स्थापना दिवस मनाया।
इस कार्यक्रम में भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस दौरान छात्रों ने जामिया की ऐतिहासिक विरासत, छात्र लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा पर अपने विचार रखे। साथ ही न्याय, समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में ज्ञान, उम्मीद और संघर्ष का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

न तब झुके थे, न अब झुकेंगे

छात्रों ने कहा कि प्रशासन की भागीदारी नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहल पर स्थापना दिवस मनाकर संस्थान की परंपरा को आगे बढ़ाया। इस दौरान न तब झुके थे, न अब झुकेंगे के नारे गूंजे। छात्रों ने कहा कि यह आयोजन छात्र एकता और छात्रसंघ चुनाव की मांग के प्रति उनके संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया में 12 अक्तूबर से जारी है आंदोलन

जामिया में 12 अक्तूबर से चुनाव को लेकर आंदोलन जारी है। जामिया में 2006 के बाद से छात्र संघ चुनाव का आयोजन नहीं हो सका है। सोमवार को प्रशासन ने छात्रों से समझौता होने पर उनकी मांगों को देखते हुए छात्र संघ का संविधान मंजूर होने की तारीख से 15 दिन में चुनाव कराने, आंदोलन के दौरान छात्रों को जारी निलंबन और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच के लिए कमेटी गठित करने को लेकर आदेश जारी किया था। मगर कुछ घंटे बाद ही छात्रों ने इस समझौते को नामंजूर कर दिया। चार में से दो छात्र एबिन और रेहान खान ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया। छात्रों को प्रशासन इमारत खाली करने को लेकर नोटिस जारी कर चुका है। जिसमें उन पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भूख हड़ताल पर एबिन, रेहान खान, रितिक, अल्ताफ और अबुजर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed