फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest : Students lying on the road in front of Old Parliament, Delhi Police showed negligence

NET Protest : पुरानी संसद के सामने सड़क पर लेटे छात्र, दिल्ली पुलिस ने बरती लापरवाही

Fri, 21 Jun 2024 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 04:09 AM IST
सार

नेट रद्द होने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी छात्र बृहस्पतिवार को पुरानी संसद के रकाबगंज गेट के सामने पहुंच गए और सड़क पर लेटकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
Protest : Students lying on the road in front of Old Parliament, Delhi Police showed negligence
बाद में एक्शन में आई पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेट रद्द होने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी छात्र बृहस्पतिवार को पुरानी संसद के रकाबगंज गेट के सामने पहुंच गए और सड़क पर लेटकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


पुलिस शास्त्री भवन से छात्र-छात्राओं को बस में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले जा रही थी। बस जब संसद मार्ग के गोलचक्कर से घूम रही थी तो ड्राइवर ने बस रोक दी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसका फायदा उठाया और 15 से 20 छात्र तुरंत बस से नीचे उतर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती और छात्रों को बस से उतरने से रोक नहीं पाए। इससे छात्र सड़क पर लेट गए और हंगामा करने लगे। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को जैसे-तैसे काबू किया। करीब 20  मिनट तक चले हंगामे से इलाके में जाम भी लग गया। इसकी जांच की जा रही है कि छात्र बस से कैसे उतर गए। 

इस इलाके को हाई सिक्योरिटी जाेन कहा जाता है। यहां हमेशा धारा-144 लगी रहती है। पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि चालक ने बस पुरानी संसद के पास क्यों रोकी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने 15 से 20 छात्रों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया और मंदिर मार्ग थाने में ले जाकर देर रात छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed