फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against the Chief Election Commissioner at Jantar Mantar

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज फिर प्रदर्शन का आह्वान, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

Sat, 03 Oct 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 03 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को फिर प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दोपहर एक बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
Protest against the Chief Election Commissioner at Jantar Mantar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास हुए प्रदर्शन के बाद आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को फिर प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दोपहर एक बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोक दिया था। इस दौरान नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जंतर-मंतर के आसपास दिखा अभेद सुरक्षा घेरा
बता दें कि जुलाई के सीजेपी प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बार सिर्फ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल ही नहीं, बल्कि वहां पहुंचने वाली हर राह को घेर लिया। शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास अभेद सुरक्षा घेरा था। दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद रहे और लुटियंस दिल्ली की तरफ आने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस की पूछताछ और निगरानी बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपके बोले- 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने एक बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित किया जाएगा। दीपके ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन होगा।


उन्होंने शुक्रवार 2 अक्तूबर को यह घोषणा की। इससे पहले दिन में मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में दीपके ने "जंतर मंतर 2.0" की चेतावनी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में देर रात कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। वे 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। दीपके ने यह भी कहा कि यदि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करती है, तो जहां भी उन्हें रोका जाएगा, वही स्थान उनका जंतर मंतर बन जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। दीपके ने कहा कि वे महात्मा गांधी के दिखाए गए अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed