{"_id":"68628d627015ab5b720db361","slug":"property-tax-cancelled-in-ghaziabad-board-meeting-after-protest-by-councillors-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पार्षदों के विरोध के बाद बोर्ड बैठक में संपत्ति कर रद्द, सभी की राय सुनकर महापौर ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पार्षदों के विरोध के बाद बोर्ड बैठक में संपत्ति कर रद्द, सभी की राय सुनकर महापौर ने लिया निर्णय
Mon, 30 Jun 2025 06:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:43 PM IST
सार
गाजियाबाद में बोर्ड बैठक में बढ़े हुए संपत्ति कर के प्रस्ताव को पार्षदों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया। महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों की राय सुनकर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
बढ़े हुए संपत्ति कर का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़े हुए संपत्ति कर को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। गाजियाबाद में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में बढ़े हुए संपत्ति कर के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। इससे पहले कई पार्षद बढ़े हुए संपत्ति कर को लेकर लगातार विरोध कर रहे थे। उन्होंने महापौर से मिलकर संपत्ति कर को लेकर बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
सोमवार को बोर्ड बैठक में पार्षदों ने एक सुर में बढ़े हुए संपत्ति कर को नकार दिया। वार्ड 15 की पार्षद पूनम सिंह ने बैठक में विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि शहर में जिनके मकानों में टैक्स नहीं लगा है, पहले उनको कर के दायरे में लाया जाए। महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों का पक्ष सुनने के बाद बढ़े हुए संपत्तिकर के प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
विज्ञापन