फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property of the Singh brothers of Fortis will be auctioned

फोर्टिस के सिंह बंधुओं की संपत्ति होगी नीलाम, हाईकोर्ट ने दी बैंक को अनुमति

Sun, 18 Oct 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
Property of the Singh brothers of Fortis will be auctioned
demo pic...

हाईकोर्ट ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में यस बैंक को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की उस संपत्ति को नीलाम करने की अनुमति दे दी, जिसके आधार पर कर्ज लिया गया था। नीलामी कोर्ट द्वारा नियुक्त आयुक्त की निगरानी में होगी। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने फरवरी 2018 में दिए आदेश में संशोधन करके यस बैंक को कर्ज वसूली के लिए सिंह बंधुओं की संपत्ति नीलाम करने की अनुमति दी।

विज्ञापन


कोर्ट ने ऋण लेने के बाद सिंह बंधुओं के रवैये के मद्देनजर यह आदेश दिया। हालांकि जापान की कंपनी दायची सांक्यो ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि अदालत ने संपत्ति को बेचने पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


यस बैंक ने सिंह बंधुओं के नियंत्रण वाली कंपनियों को 2015 में दो ऋण दिए थे। पहले कर्ज की रकम 500 करोड़ और दूसरे की 565 करोड़ थी। जुलाई 2019 में कर्ज वापसी न होेने पर बैंक ने इसे गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed