फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property document and cheque books linked to delhi health minister Satyendra Jain found in CBI raids

सीबीआई छापे में मिले सत्येंद्र जैन की संपत्ति और बैंक दस्तावेज, कार्रवाई पर भड़की 'आप'

Mon, 05 Feb 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
property document and cheque books linked to delhi health minister Satyendra Jain found in CBI raids
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर पर पड़े सीबीआई छापे में कथित रूप से जैन और उनकी कंपनी से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज, 2 करोड़ के बैंक डिपॉजिट की स्लिप बरामद हुई है। 
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि एजेंसी ने रजिस्ट्रार और वकील के खिलाफ दिल्ली डेंटल काउंसिल से अपने पक्ष में फैसला दिलाने के लिए डॉक्टर से 4.7 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने ऋषिराज और काउंसिल के वकील एन प्रदीप शर्मा को शनिवार रात को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


ऋषिराज के घर पर छापेमारी के दौरान जैन, पत्नी पूनम और जेजेआईटीएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के नाम की चेक बुक मिली है। आईडीबीआई बैंक की स्लिप भी मिली। इससे पता चलता है कि 2011 में जैन की कंपनियों के नाम पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जैन के नाम पर दिल्ली स्थित कराला गांव में 12 बीघा 2 बिस्वा और 8 बीघा 17 बिस्वा जमीन का बैनामा भी जब्त किया गया है। साथ ही 14 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी मिली है।  

property document and cheque books linked to delhi health minister Satyendra Jain found in CBI raids
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
इसके अलावा जांच में 24 लाख रुपये नगद, आधा किलोग्राम सोना और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़ी 41 चेक बुक भी मिली है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये नगदी और सोना जैन का है या किसी अन्य का। चेक और डिपॉजिट स्लिप उन्हीं की बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी जल्द ही जब्त किए गए दस्तावेज पर सफाई के लिए स्वास्थ्य मंत्री को तलब कर सकती है। 

दस्तावेज छिपाए गए थे?
सूत्रों ने संभावना जताते हुए बताया कि पिछले साल जैन के खिलाफ कथित रूप से भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में सीबीआई छापेमारी से बचने के लिए इन दस्तावेज को ऋषिराज के यहां छिपाया गया होगा। जांच एजेंसी ने पिछले साल जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज किया था।  

आप ने फंसाने का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि सीबीआई जिन दस्तावेज का जिक्र कर रही है, वे खुद सत्येंद्र जैन सीबीआई को दो बार दे चुके हैं और पिछले कई सालों की इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित है। इसमें आखिर नया क्या है। भाजपा सरकार केवल सत्येंद्र जैन की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। 

property document and cheque books linked to delhi health minister Satyendra Jain found in CBI raids
आप - फोटो : SELF
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर सीबीआई का शिकंजा कसने की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी(आप) भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी का कहना है कि सत्येन्द्र जैन को फंसाया जा रहा है। आप ने पूरे मामले को झूठ का पुलिंदा करार दिया है।

दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सत्येंद्र जैन का उस रजिस्ट्रार से दूर-दूर का कोई रिश्ता नहीं है। भाजपा उनके खिलाफ अन्य मामलों में कुछ नहीं निकाल पाई। यहां तक कि भाजपा सरकार को हाईकोर्ट से फटकार भी लगी है। 

इससे बचने के लिए अब भाजपा नेनया षड्यंत्र रचा है। वहीं, आप प्रवक्ता के मुताबिक, जिन कागजों का जिक्र सीबीआई कर रही है, वो सारे कागज खुद सत्येंद्र जैन सीबीआई को दो बार दे चुके हैं। पिछले कई सालों की इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेयर है। इनमें नया क्या है? भाजपा सरकार केवल सत्येंद्र जैन की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed