फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer was shot dead in Bhalswa village

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चार हमलावरों ने दागीं छह गोलियां; अब वजह टटोल रही पुलिस

Mon, 22 May 2023 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 May 2023 09:23 PM IST
सार

दिल्ली के भलस्वा गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन-चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मृतक मूर्ति स्थापना के भंडारे में शामिल होने गया था। 

विज्ञापन
property dealer was shot dead in Bhalswa village
मृतक बिजेन्द्र यादव उर्फ बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह भलस्वा गांव में मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने पहुंचा था। इस बीच तीन-चार हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। उसे छह गोलियां लगीं। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश था और उसपर हत्या और लूटपाट के दस मामले दर्ज थे। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त भलस्वा डेयरी निवासी 50 वर्षीय बिजेन्द्र यादव उर्फ बबली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किराया
उसके परिवार में पत्नी और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। विजेन्द्र का इलाके में केबल और प्रॉपर्टी का कारोबार था। तीन बजे पुलिस को भलस्वा गांव में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल बिजेंद्र को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


बदमाशों में दागी छह गोलियां
शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात के समय वह भलस्वा गांव में एक मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने के लिए आया था। वह अपने जानकारों के साथ कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन चार हमलावर आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उसके सिर में लगी। उसे कुल छह गोलियां लगीं। यह भी जानकारी मिली है कि पिछले साल दिसंबर महीने में हुए पार्षद के चुनावों में वह एक पार्टी से संभावित उम्मीदवार था, लेकिन ऐन मौके पर से टिकट नहीं मिला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed