फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer misdeed with woman in Delhi Neb Sarai

ज्योतिष विधा का लिया सहारा: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर ने महिला संग किया दुष्कर्म, सामने आई पुलिस की लापरवाही

Mon, 18 Mar 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर नेब सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है। एक सप्ताह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
Property dealer misdeed with woman in Delhi Neb Sarai
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोप मालवीय नगर में रहने वाले बिल्डर गौरव अग्रवाल पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

महिला की शिकायत पर नेब सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है। एक सप्ताह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दूसरी तरफ अदालत में आरोपी की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 11 मार्च को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका परिवार आरोपी परिवार को पहले से जानता है। जनवरी 2024 में उसने अपने परिचित की एक संपत्ति की बिक्री के संबंध में कथित आरोपी मालवीय नगर निवासी गौरव अग्रवाल (उम्र-40 वर्ष) से संपर्क किया। इसके बाद वह शिकायतकर्ता के घर गए। वहां उन्हें संपत्ति बेचने का आश्वासन दिया। इसके अलावा आरोपी को पता चला कि शिकायतकर्ता ज्योतिष में रुचि रखती है। 

विज्ञापन

आरोपी ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया और ज्योतिष विधा सीखने के बहाने फोन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 24 जनवरी को आरोपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने के लिए उसे नेब सराय में अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने उसके पेय जल में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली में कई जगह दबीश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed