{"_id":"a03ce502da51f289300baf88eb93a378","slug":"procession-fight-knife-attack-on-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडा हुआ तो, बारात में ही कर दिया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगडा हुआ तो, बारात में ही कर दिया चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद की राव कॉलोनी में सोमवार की रात को आई बारात की चढ़त के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आदर्श नगर निवासी जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार रात को वह राव कॉलोनी में आई बारात में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
चढ़त के दौरान उसकी महेश से झड़प हो गई। महेश ने इस बीच अपने तीन अन्य साथियों जगजीत सिंह, अनिल व ललित को भी बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया। एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन