फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   problem of traffic jam will be solved on four major roads of Delhi, U-turns will be made

Delhi: चार प्रमुख सड़कों से दूर होगी जाम की समस्या, बनेंगे यू-टर्न; ट्रैफिक पुलिस और PWD मिलकर करेंगे काम

Tue, 06 May 2025 05:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 05:09 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन चारों मार्गों पर लालबत्तियों को बंद कर यू-टर्न लागू करने की योजना है। सामाजिक संस्था गुरु हनुमान सोसाइटी और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के सहयोग से तैयार रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सिग्नल-मुक्त सड़कों से ट्रैफिक प्रवाह सुगम होगा।

विज्ञापन
problem of traffic jam will be solved on four major roads of Delhi, U-turns will be made
यू-टर्न - फोटो : Freepik

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली यातायात पुलिस ने मिलकर यू-टर्न योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत दिल्ली की चार सबसे व्यस्त सड़कें रिंग रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड और रोहतक रोड को सिग्नल-मुक्त कर जाम मुक्त किया जाएगा। इन सड़कों पर मौजूदा समय में भारी जाम की स्थिति रहती है। इससे लाखों लोगों का समय, ईंधन बर्बाद होता है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन चारों मार्गों पर लालबत्तियों को बंद कर यू-टर्न लागू करने की योजना है। सामाजिक संस्था गुरु हनुमान सोसाइटी और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के सहयोग से तैयार रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सिग्नल-मुक्त सड़कों से ट्रैफिक प्रवाह सुगम होगा। यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त अजय चौधरी ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता नईमुद्दीन को पत्र लिखकर महरौली-बदरपुर रोड, रोहतक रोड, और नजफगढ़ रोड को सिग्नल-मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। वहीं, रिंग रोड के दिल्ली विधानसभा से किंग्सवे कैंप खंड की 10 लालबत्तियों को बंद करने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में अस्थायी रूप से लालबत्तियां बंद की जाएंगी और जरूरत के हिसाब से यू-टर्न बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

लोगों की सुविधा और जाम की स्थिति का आकलन करने के बाद स्थायी बदलाव लागू किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया, लालबत्तियों के कारण रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा। उदाहरण के लिए, रिंग रोड पर किंग्सवे कैंप से विधानसभा तक का सफर 20-30 मिनट कम समय में पूरा हो सकेगा। सिग्नल-मुक्त सड़कों से ईंधन की बचत होगी। सुगम ट्रैफिक से वाहनों का धुआं कम होगा। ये सड़कें दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती हैं। नजफगढ़ रोड और एमबी रोड से दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के लोग आसानी से गुरुग्राम और अन्य क्षेत्रों में जा सकेंगे। रोहतक रोड से हरियाणा और पंजाब की यात्रा सुगम होगी, जबकि रिंग रोड उत्तरी और मध्य दिल्ली को जोड़ने में अहम भूमिका है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता नईमुद्दीन के नेतृत्व में तीनों मुख्य अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस योजना को जल्द लागू करने की रणनीति तैयार की है। विभाग का कहना है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

चारों सड़कों पर जाम की मौजूदा स्थिति...

रिंग रोड (दिल्ली विधानसभा से किंग्सवे कैंप)
यह दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां ढाई किलोमीटर के दायरे में 10 लालबत्तियां हैं। सुबह और शाम के समय यहां लंबा जाम लगता है, खासकर किंग्सवे कैंप चौक पर।

नजफगढ़ रोड (उत्तम नगर चौक से रिंग रोड राजौरी गार्डन)
इस मार्ग पर व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की वजह से वाहनों का दबाव रहता है। सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच जाम की स्थिति आम है, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

एमबी रोड (महरौली-गुरुग्राम रोड)
यह सड़क दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ती है। मालवीय नगर, साकेत, और बदरपुर जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक के कारण वाहन रेंगते नजर आते हैं। मरम्मत कार्य और भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ जाती है।

रोहतक रोड (पीरागढ़ी चौक से टिकरी बार्डर)
13 किलोमीटर के इस मार्ग पर 14 लालबत्तियां हैं, जो जाम का प्रमुख कारण हैं। पीरागढ़ी चौक और टिकरी बार्डर पर सुबह-शाम भारी जाम लगता है, जिससे पंजाब और हरियाणा  की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed