फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Problem of garbage in East Delhi is getting worse day by day

पूर्वी दिल्ली में कूड़े का राज: स्वच्छता अभियान के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात, दुर्गंध के कारण परेशान लोग

Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
विजय पुंडीर फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
सार

लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, पटपड़गंज, विनोद नगर, शाहदरा, गांधीनगर मार्केट, शास्त्री पार्क, सीलमपुर, जाफराबाद, बाबरपुर, गोकुलपुरी और ताहिरपुर गांव समेत अन्य इलाकों में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इन इलाकों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
Problem of garbage in East Delhi is getting worse day by day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में कूड़े की समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। जिले में कूड़े का ढेर बढ़ता ही जा रहा है। जगह-जगह कूड़े का ढेर गालियों व मुख्य सड़कों पर पड़ा हुआ है। इन दिनों सरकार ने प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। इसके बावजूद यह हाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, पटपड़गंज, विनोद नगर, शाहदरा, गांधीनगर मार्केट, शास्त्री पार्क, सीलमपुर, जाफराबाद, बाबरपुर, गोकुलपुरी और ताहिरपुर गांव समेत अन्य इलाकों में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इन इलाकों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले नेता गलियों को साफ-सुथरा करने का वादा करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद वह लौट कर कभी इन गलियों की ओर नहीं देखते हैं। वह खुद भी इन्हीं सड़कों से होकर गुजरते तो जरूर हैं, मगर उनका ध्यान कूड़े के ढेर पर नहीं जाता है। यह ढेर ऐसे ही कई दिनों तक पड़ा रहता है। कर्मचारी इसे साफ करने की थोड़ी सी भी जहमत नहीं उठाते हैं। यह कूड़ा यूं ही सड़ता रहता है, जिसकी वजह से इसमें से दुर्गंध आने लगती है। इसके पास से होकर गुजरने पर दम घुटने लगता है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को नाक पर हाथ रखकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खुद को भी बदलना बेहद जरूरी
दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को भी बदलना होगा। लोग अपने घर की सफाई तो करते हैं, लेकिन अपने आसपास की सफाई नहीं करते हैं। दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने के लिए लोगों को पहले अपनी खुद की भी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। साफ-सफाई करते समय अपने आसपास की भी सफाई करनी होगी। वहीं, कूड़े को इधर-उधर फेंकने की जगह उसे कूड़ेदान में फेंकने की आदत डालना चाहिए तभी यह शहर स्वच्छ बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े की वजह से होता है सीवर जाम और जलभराव, घरों में घुस जाता है पानी
लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान यह कूड़ा जलभराव होने की सबसे बड़ी वजह बनता है। कई दिनों तक सड़कों और गलियों में पड़े रहने के बाद यह बारिश के पानी के साथ बहकर नालियों में चला जाता है और सीवर को जाम कर देता है। इससे सड़क पर पानी लबालब भर जाता है। कूड़े की वजह से ही बारिश का पानी लोगों के घर और दुकान में घुसने का सबब बनता है। इससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।

नाले से गाद निकालकर गलियों में छोड़े देते हैं
कई बार सफाई कर्मचारी नाले से गाद निकालकर गलियों में ही छोड़े देते हैं। यह गाद कई दिनों तक ऐसे ही सूखती रहती है। बारिश के बाद यह गाद फिर से नाले में चला जाता है। - नवल किशोर, ताहिरपुर गांव


कई दिनों तक कूड़ा गलियों में पड़ा रहता है। इस पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। इसके पास से होकर गुजरने पर दुर्गंध आती है। साफ-सफाई नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य खराब हो रहे हैं। - फैसल मंसूरी, गोकुलपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed