{"_id":"5c8ee2bbbdec2214161d5228","slug":"probe-ordered-in-viral-video-case-in-mandoli-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडोली जेल में वीडियो वायरल की जांच का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडोली जेल में वीडियो वायरल की जांच का आदेश
Mon, 18 Mar 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Mandoli jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडोली जेल में बंद सीरियल किलर सलीम, रुस्तम और मेहराब के ऐशोआराम का वीडियो वायरल होने से तिहाड़ जेल के सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जेल सुप्रीटेंडेंट के नेतृत्व में एक टीम इसकी जांच करेगी। जेल अधिकारियों का कहना है कि पहले वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
तिहाड़ के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मंडोली जेल में बंद कुछ बदमाशों का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है, जिसमें देखा गया है कि जेल में बंद बदमाश उनसे मिलने आए लोगों को जेल के बैरक का वीडियो बनाकर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो में बैरक में मिल रहे सुविधाओं को दिखाया गया है। उनके बैरक में इंडक्शन कुकर के साथ खाने पीने के इंतजाम हैं। वीडियो में बदमाश अपने गुर्गों को जेल में मिल रहे सुविधा का बखान कर रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये भी देखा जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे गया।