फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private schools are providing dummy education to students from outside Delhi

सीबीएसई के निरीक्षण में खुली पोल: निजी स्कूल दिल्ली से बाहर के छात्रों को दे रहे डमी शिक्षा, अब होगा एक्शन

Tue, 30 Jul 2024 07:39 AM IST
अनुज कुमार रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 07:39 AM IST
सार

सीबीएसई के एक निरीक्षण में प्राइवेट स्कूलों की पोल खुल गई। कुछ निजी स्कूलों से बाहर के छात्रों को डमी स्कूली शिक्षा दी जा रही है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने सख्त रवैया अपनाया है। 

विज्ञापन
Private schools are providing dummy education to students from outside Delhi
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में दिल्ली से बाहर के छात्रों को डमी स्कूली शिक्षा दी जा रही है। इसमें शामिल होने वाले छात्र कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना केवल नामांकन कराकर स्कूल के छात्रों के रूप में फाइनल परीक्षा में उपस्थित होते हैं। 
विज्ञापन


नीट यूजी व जेईई परीक्षा में बैठने के लिए यह छात्र दिल्ली राज्य कोटा का लाभ उठाने के लिए यह सुविधा लेते हैं। अब ऐसी डमी स्कूली शिक्षा दे रहे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने सख्त रवैया अपनाया है। 
विज्ञापन

 

शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऐसे स्कूलों के खिलाफ दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा है। निदेशालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निजी स्कूलों से डमी स्कूलिंग में शामिल नहीं होने के लिए शपथ पत्र लें। निदेशालय के नोटिस में आया है कि कुछ निजी गैर सहायता मान्यता प्राप्त स्कूल दिल्ली से बाहर के छात्रों को डमी स्कूली शिक्षा दे रहे हैं। ऐसे छात्रों को कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना स्कूल के छात्रों के रूप में अंतिम परीक्षा में उपस्थित कराया जाता है। 

डमी स्कूली शिक्षा का प्लेटफॉर्म ऐसे छात्रों को दी जा रही है जो कि दसवीं कक्षा की पढ़ाई के बाद दिल्ली राज्य कोटा सीट पाने के लिए दिल्ली आ जाते हैं। इन स्कूलों के ऐसे कृत्य के कारण दिल्ली के हजारों मेडिकल उम्मीदवारों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है और वे दिल्ली राज्य कोटा सीटों के लिए वंचित रह जाते हैं। 

सीबीएसई के निरीक्षण में खुली पोल 
हाल में सीबीएसई अधिकारियों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों के आंकड़े पेश कर रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने देशभर से 23 स्कूलों को असंबद्ध और डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया। इनमें से छह स्कूल दिल्ली के भी पाए गए। ऐसे में निदेशालय ने सभी जिला उपशिक्षा निदेशकों को निर्देश दिया है कि वह सभी स्कूलों से शपथ पत्र लें कि इस तरह डमी स्कूलिंग कदाचार में शामिल नहीं हैं। स्कूलों को इस संबंध में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में एक शपथ पत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed