फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private hospitals took command to save Delhiites from the new wave

दिल्ली वालों को नई लहर से बचाने के लिए निजी अस्पतालों ने संभाली कमान

Mon, 31 May 2021 03:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 31 May 2021 03:48 PM IST
सार

  • अस्पतालों ने टीकाकरण के लिए अतिरिक्त स्टॉफ भी किया तैनात
  • दिल्ली सरकार से भी मिल रहा सहयोग, अब मूलचंद भी ऐसे करेगा टीकाकरण
  • अपोलो, मैक्स, आकाश और मधुकर रेनबो अस्पताल चला रहे हैं ड्राईव थ्रो, मूलचंद अस्पताल सोमवार से शुरू करेगा

विज्ञापन
Private hospitals took command to save Delhiites from the new wave
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में वैक्सीन की कमी के बीच दिल्ली वालों को नई लहर से बचाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों ने कमान संभाल ली है। ड्राईव थ्रो के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अस्पतालों ने अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया है। अस्पतालों का कहना है कि उन्हें दिल्ली सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। 

विज्ञापन


इसलिए भी उनके लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करना आसान हो रहा है। अभी तक अपोलो, मैक्स, आकाश, मधुकर रेनबो अस्पताल ने अभियान शुरू कर दिया है, जबकि सोमवार से मूलचंद अस्पताल भी ड्राईव थ्रो के जरिए लोगों को वैक्सीन देगा। जानकारी के अनुसार रविवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने डीएलएफ मॉल में ड्राईव थ्रो शुरू किया। यहां स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ड्राईव थ्रो का उद्घाटन किया और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मैक्स अस्पताल ने बताया कि यहां 1100 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से कोविशील्ड का वैक्सीन दिया जा रहा है। कार में बैठे बैठे लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है और आधा घंटे तक उन्हें पार्किंग में रुकने के लिए कहा जा रहा है। ताकि कोई दुष्प्रभाव होने पर चिकित्सा व्यवस्था की जा सके। उधर मधुकर रेनबो अस्पताल ने छतरपुर स्थित सैनिक फॉर्म पर अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अपोलो अस्पताल ने सोसायटी में जाकर आरडब्ल्यूए के सहयोग से लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है जिसके लिए प्रति खुराक 1100 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। मैक्स अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उन्हें खुशी है कि दिल्ली सरकार से इसके लिए सहयोग मिल रहा है। इन सभी अस्पतालों का कहना है कि इनके पास वैक्सीन की कमी नहीं है। 

पर्याप्त संख्या में खुराक होने की वजह से यह आसानी से लोगों का टीकाकरण कर पा रहे हैं। कोविन वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 153 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है जिनमें से 55 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों के हैं। अब तक दिल्ली में 53,57,357 लोगों को वैक्सीन दिया गया है जिनमें से 41,53,217 को पहली और 12,04,140 को दूसरी खुराक दी गई है। 


23 मई से राजधानी में युवाओं का टीकाकरण बंद होने के बाद प्राइवेट अस्पतालों की भूमिका 80 फीसदी तक बढ़ गई है। अभी हर दिन होने वाले टीकाकरण में 80 फीसदी तक प्राइवेट अस्पतालों में ही हो रहा है जहां एक व्यक्ति को दो खुराक के लिए करीब डेढ़ से दो हजार रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed