फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoner killed in tihar accused inmate told he wanted to take revenge of her sister sexual assault

नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले से लेना चाहता था बदला, ऐसे पहुंचा तिहाड़ और उठाया खौफनाक कदम

Wed, 01 Jul 2020 09:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jul 2020 09:24 AM IST
सार

-आरोपी कैदी ने पूछताछ में किया खुलासा, बताया दुष्कर्म की घटना के बाद बहन ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
prisoner killed in tihar accused inmate told he wanted to take revenge of her sister sexual assault
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

विस्तार

नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने का बदला लेने के लिए तिहाड़ में कैदी की हत्या की गई। आरोपी कैदी ने खुलासा किया है कि मेहताब ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। जिससे आहत होकर उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही वह मेहताब से बदला लेना चाहता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  29 जून की सुबह दुष्कर्म के आरोप में तिहाड़ जेल संख्या 8 में निजामुद्दीन निवासी मेहताब की नुकीली हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या उसी जेल में बंद एक कैदी दक्षिणपुरी निवासी जाकिर ने की। जाकिर को मौके से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में जाकिर ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में मेहताब ने उसकी नाबालिग बहन को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना से आहत होकर उसकी बहन से खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही जाकिर मेहताब से बदला लेने के फिराक में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद जताई दूसरे जेल में जाने की इच्छा

वर्ष 2018 में जाकिर को जैतपुरी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया। वह तिहाड़ जेल संख्या पांच में बंद था। इस जेल में अन्य कैदियों से अकसर झगड़ा करता था। फिर खुद ही उसने दूसरे जेल में जाने की इच्छा जताई। उसे तिहाड़ जेल संख्या 8 में भेज दिया गया।

वह भूतल पर बने बैरक में था जबकि मेहताब पहली मंजिल पर बने बैरक में रहता था। मेहताब को देखकर उसने जेल में ही उससे बदला लेने की ठान ली। बर्तन को पैना कर उसने नुकीला हथियार बनाया और 29 जून की सुबह प्रार्थना के समय जब कैदी नीचे आ रहे थे तब उसने मेहताब की तलाश कर उसपर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed