फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner hanged himself in Tihar jail, no suicide note found so far

देश के सबसे बडे़ जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, गुत्थी उलझी

Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Prisoner  hanged himself in Tihar jail, no suicide note found so far
प्रतीकात्मक चित्र

तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कैदी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल संख्या चार में बंद था।

विज्ञापन


मरने वाले कैदी की शिनाख्त राजकुमार (22) के रूप में हुई है। जेल के भीतर मौत होने की वजह से मामले की जांच मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा कैदी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की है। जेल कर्मचारी सुबह में कैदियों की गिनती कर रहे थे। इस दौरान राजकुमार वहां मौजूद नहीं था। जेल कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। बाथरूम में राजकुमार फंदे से लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में था आरोपी

Prisoner  hanged himself in Tihar jail, no suicide note found so far
demo pic
जेल कर्मयों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उसके बाद हरिनगर थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

जेल अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार नंगली सकरावती का रहने वाला था। नजफगढ पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह सात मई से जेल संख्या चार में बंद था। मामले की जांच मजिस्ट्रेट कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि किस परिस्थिति में आरोपी ने जेल में खुदकुशी कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed