फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prince of qatar will invest one lakh crore on smart city project.

कतर के प्रिंस ने क्यों लगाए भारतीय शहर पर 100 अरब?

Sat, 20 Dec 2014 07:00 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
Prince of qatar will invest one lakh crore on smart city project.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से अपने पहले भाषण में देश के शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी। उसी योजना को हकीकत में बदलने के लिए और दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कतर के प्रिंस आगे आए हैं।

विज्ञापन


कतर के प्रिंस डॉ. शेख हमद बिन नासीर अल थानी ने दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 100 अरब रुपए निवेश करने की योजना बनाई है। इस काम में उनका साथ दे रहें हैं दिल्ली के मितेश शर्मा, जो प्रिंस के पार्टनर भी हैं। दोनों की साझे की एक कंपनी है जो देश में स्मार्ट शहरों में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

विज्ञापन

फ‌िल्म प्रोड्यूसर भी हैं म‌ितेश

Prince of qatar will invest one lakh crore on smart city project.

मितेश के बारे में कहा जाए तो वह एक चर्चित शख्स हैं। मितेश व्यवसायी होने के साथ ही फिल्म निर्माता भी हैं। 1983 में जन्में मितेश का कंसल्टेंसी का काम खाड़ी देशों में भी चल रहा है। मितेश उदयपुर में कई खदानों के ‌मालिक भी हैं। मितेश और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है।

माना जा रहा है कि कतर के प्रिंस के इस प्रोजेक्ट से अविकसित राज्यों को काफी लाभ होने की संभावना है। उन्होंने अलग-अलग सेक्टरों में उत्तर प्रदेश में 12हजार करोड़ और आंध्र प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपए लगाने का प्लान बनाया है।

इसके साथ ही वो ऊर्जा और नैचुरल गैस के क्षेत्र में 38 हजार करोड़ रुपयों का निवेश करेंगे। मितेश और डॉ. हमद ने तो आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए हैं। दोनों इस सिलसिले में कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू समेत अन्य अधिकारियों से मिले थे।

यहीं नहीं यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी दोनों ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर ली है। गौरतलब है कि प्रिंस का निवेश करने का प्लान पूरे देश के लिए है, जिसके लिए वो इन दिनों लगातार कई राज्यों के प्रमुखों से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed