फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister of other country touches the feet of PM Modi

Delhi : 'दूसरे देश के प्रधानमंत्री छूते हैं पीएम मोदी के पैर', केन्द्रीय मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Thu, 29 Jun 2023 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 9 सालों में एक ऐसा भारत बनाकर दिया है जिसने विश्व के सामने एक गौरव गाथा लिखने का का किया है।

विज्ञापन
Prime Minister of other country touches the feet of PM Modi
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत की ताकत को पूरा विश्व मान चुका है। दूसरे देश के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री के पांव छूते हैं। आयरलैंड हो या फिर कोई अन्य देश, दवा के साथ वैक्सीन पहुंचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया। इतना ही नहीं भारत आतंकवादी घटना होने पर दूसरे देश में घुसकर भी आतंकी अड्डो को ध्वस्त कर सकता है। ये पहले अमेरिका और इजरायल ही करते थे। भारत तीसरा देश बना जो दूसरे के यहां घुसकर भी ये कर सकता है। केंद्र सरकार की दो कार्यकाल की समीक्षा की जाए तो यह सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सुशासन और सेवा के उद्देश्य से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। यह बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहीं।

विज्ञापन


मेघवाल ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 साल में बेमिसाल काम किये है। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत मोदी सरकार के कार्यों कि जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कई योजनाएं थी, यह हम स्वीकार कर रहे हैं लेकिन योजनाओं की स्पीड काफी कम थी और 2014 के बाद 100 से ज्यादा योजनाएं आयी और उनकी स्केल स्पीड बदल गई। मेघवाल ने कहा कि 4.5 करोड़ पीएम आवास दिए गए।

विज्ञापन


भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 9 सालों में एक ऐसा भारत बनाकर दिया है जिसने विश्व के सामने एक गौरव गाथा लिखने का का किया है। अंग्रेज जब भारत को छोड़ गए तो उन्होंने अपने जैसे लोगों को छोड़ दिया जिन्होंने देश में 60 वर्षों से अधिक समय तक सत्ता में रहकर देश को बर्बाद करने की पूरी कोशिश की। कश्मीर से धारा 370 का हटना अपने आप में बड़ी उपलब्धी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed