मंदिर में महिला के साथ पंडित ने की गंदी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में मंदिर गई महिला से पूजारी ने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर पूजारी और उसके परिवार ने महिला को बुरी तरह पीट दिया गया।
गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर आरोपी पंडित समेत परिवार के लोगो को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे है। जानकारी के मुताबिक मदनपुरी गली नंबर एक में रहने वाली महिला मंगलवार शाम को पड़ोस में ही बने मंदिर में पूजा के लिए गई थी।
बताया जाता है कि यहां तैनात पूजारी विनोद ने कुछ महीने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की थी इसे लेकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। मंगलवार को महिला के मंदिर आने पर पूजारी ने उसे केस वापिस लेने की बात कहते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
अधमरी हालत में मंदिर से बाहर आई महिला
इस पर महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक शोरशराबा सुनकर पंडित के परिवार के सदस्य भी यहां पहुंच गए और उन्होंने मिलकर महिला के साथ मारपिटाई शुरू कर दी।
महिला को इतनी बुरी तरह तरह से पीटा की वह अधमरी हालत में मंदिर से बाहर निकलकर आई। शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पंडित परिवार की दबंगई से गुस्साए लोगों ने मदनपुरी रोड को जाम कर दिया।
लोगों के हंगामे और जाम की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल लाया गया।
दूसरी ओर लोगों ने आरोपी पंडित समेत अन्य परिवार के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों से रास्ता खुलवाने की बात कर रहे है।