फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prestige of many strong leaders is at stake in 50 wards in MCD elections

MCD Result: मतगणना के दौरान 50 वार्डों पर रहेगी सबकी नजर, मैदान में हैं कद्दावर नेता

Tue, 06 Dec 2022 04:52 AM IST
आकाश दुबे विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Dec 2022 04:52 AM IST
सार

इन 50 वार्डों में वैसे नेता चुनावी मैदान में है जो एमसीडी में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्रियों और सरकार में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के परिणाम पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। 
 

विज्ञापन
prestige of many strong leaders is at stake in 50 wards in MCD elections
CM Arvind Kejriwal and Adesh Gupta - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी चुनाव में 1349 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें से करीब 50 वार्डों में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों पर सबकी नजर रहेगी। दरअसल इन वार्डों में वैसे नेता चुनावी मैदान में है जो एमसीडी में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्रियों और सरकार में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के परिणाम पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। 

विज्ञापन


एमसीडी चुनाव लड़ने वाले कद्दावर नेताओं के हारने से उनका राजनीतिक भविष्य दांव पर लग सकता है। इस कारण उन्होंने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई। मंत्रियों और अन्य विधायकों ने अपने इलाके में पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने के लिए दिन रात एक कर दिया। उन्होंने उम्मीदवारों के साथ जनसभाएं और रोड शो किए साथ ही पदयात्रा करके भी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। दरअसल उन्हें डर है कि उनके इलाके में पार्टी उम्मीदवारों की हार होने पर उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है। अहम है कि वर्ष 2017 में तीनों नगर निगम के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग क्षेत्र की विधायक वंदना कुमारी को विधानसभा उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था।
विज्ञापन


एमसीडी चुनाव लड़ने वाले कद्दावर उम्मीदवार-
वार्ड नंबर-15 आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल, वार्ड नंबर-53 रोहिणी ई से भाजपा के प्रवेश वाही, वार्ड नंबर-56 शालीमार बाग बी से भाजपा की रेखा गुप्ता, वार्ड नंबर-71 किशनगंज से कांग्रेस की प्रेरणा सिंह, वार्ड नंबर-74 सिविल लाइन से भाजपा के अवतार सिंह, वार्ड नंबर-76 चांदनी महल से आम आदमी पार्टी के आले इकबाल, वार्ड नंबर-99 हरी नगर से भाजपा के श्याम शर्मा, वार्ड नंबर-128 दिचाऊं कलां से भाजपा की नीलम पहलवान।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्रियों व अन्य पद पर नियुक्त विधायकों के क्षेत्र के वार्ड- 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के वार्ड नंबर- 196, 197, 198 व 199, जेल में बंद मंंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती के वार्ड नंबर-58, 59 व 60, विकास मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-233, 234, 235 व 236, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के विधानसभा क्षेत्र नजफगढ़ के वार्ड नंबर-126, 127, 128 व 129, खाद्य मंत्री इमरान हुसैन के विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान के वार्ड नंबर- 79, 80 व 81, समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर के वार्ड नंबर-85, 86, 87 व 88, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के विधानसभा क्षेत्र शाहदरा के वार्ड नंबर- 215, 216 व 217, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान के विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी के वार्ड नंबर-49, 50 और 51।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed