{"_id":"b23b5929ec9f2287ba8fa34b2ff25eee","slug":"presser-on-victim-family-in-gangrape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित दलित छात्रा के परिवार पर बन रहा समझौते का दबाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित दलित छात्रा के परिवार पर बन रहा समझौते का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Aug 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित छात्रा से गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस जाकर एसपी से इस संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन
आरोप है कि अब परिवार के लोगों पर तरह-तरह की फब्तियां कसी जा रही हैं। पीड़ितों ने अश्लील फब्तियां कसने वाले 10 युवकों के नाम पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सूरजुपर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया गया था। उसकी वीडियो बनाकर कुछ दिन पहले वायरल कर दी गई थी। मामले में सपा कार्यकर्ता लखनावली निवासी फिरे सिंह, उसके ताऊ के बेटे धर्मी और गांव के सतीश को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजनों ने एसपी देहात संजय सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी समझौते का दबाव बनाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
गांव के कुछ युवक उन पर अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। इस मामले में एसपी देहात ने उन सभी युवकों के नाम की शिकायत करने का सुझाव दिया। बृहस्पतिवार शाम सूरजपुर पुलिस ने उन युवकों के नाम की सूची ली, जो परिवार को परेशान कर रहे हैं। एसपी देहात संजय सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ी तो फब्तियां कसने वाले लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।