फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President of Ram Lal Anand College delhi Utkarsh Sharma found dead at his residence

दिल्लीः राम लाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने की खुदकुशी

Fri, 31 May 2019 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 May 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
President of Ram Lal Anand College delhi Utkarsh Sharma found dead at his residence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस में स्थित रामलाल आंनद कॉलेज (सुबह) के छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर नानकपुर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन

 
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि उत्कर्ष शर्मा जी-55 नानकपुरा में परिवार के साथ रहता था। वह रामलाल आनंद कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में बीए (तृतीय वर्ष) कर रहा था और छात्रसंघ अध्यक्ष भी था। उत्कर्ष के पिता उमेश शर्मा आईबी में एसआई के पद पर तैनात है। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उन्होंने उत्कर्ष को कई बार फोन किया, लेकिन उठाया नहीं तो पड़ोसी को घर भेजा।
विज्ञापन


पड़ोसी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद उमेश शर्मा ने पालम में रहने वाले अपने बड़े बेटे उदित को घर भेजा। उसने  पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उत्कर्ष ने पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा रखा था। पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों ने मौके पर अफवाह फैला दी कि उत्कर्ष के साथ घर में एक युवती भी थी। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed